पटना में हर तीसरा आदमी कोरोना संक्रमित, सरकार अलर्ट

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार कमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना जांच रिपोर्ट की पड़ताल करें तो पटना में हर तीसरा आदमी कोरोना संक्रमित है। इससे सरकार की परेशानी बढ़ गई हैं तथा सरकार अलर्ट हो गई हैं।

खबर के मुताबिक पटना में हो रहे कोरोना जांच में हर तीसरा सैंपल पॉजिटिव निकल रहा है। इससे लोगों में डर की भावना उत्पन होने लगी हैं तथा लोग परेशान नजर आ रहे हैं। दिन प्रतिदिन पटना में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही हैं।

बता दें की पटना में पिछले 6 दिनों में 77% की रफ्तार से कोरोना केस बढ़े हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 3665 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जबकि पटना के अस्पतालों में कई लोगों की जान भी कोरोना वायरस के संक्रमण से चली गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में जितने भी एक्टिव केस हैं, उसका करीब 20 प्रतिशत सिर्फ पटना में ही है। पटना में प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल रही हैं। जिसके कारण पटना के अस्पताल भी ओवरलोड चल रहे हैं।

0 comments:

Post a Comment