बिहार में एक सप्ताह के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन

न्यूज डेस्क: बिहार में कोरोना की बढ़ती महामारी को देखते हुए नीतीश सरकार ने  5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया हैं। इस लॉकडाउन का असर भी दिखाई दे रहा हैं तथा राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही हैं।

खबर के मुताबिक बिहार IMA के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने कहा है की  बिहार में लॉकडाउन का असर दिखाई दे रहा हैं। इससे कोरोना संक्रमण की चेन टूट रही हैं तथा कोरोना संक्रमण की दर में भी कमी देखि जा रही हैं।

इन्होने सरकार से मांग की और कहा की बिहार में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को और बढ़ाना चाहिए। क्यों की यहां अभी भी  कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीज़ों की संख्या दस हज़ार से ऊपर है। ऐसे में लॉकडाउन को बढ़ाना जरुरी हैं।

वहीं बिहार सरकार के मंत्री जिवेश मिश्रा ने भी सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान चार घंटे की छूट पर भी सवाल उठाये। हालांकि लॉकडाउन बढ़ेगा या नहीं इसपर अंतिम फैसला सरकार को लेनी हैं। अभी तक सरकार की ओर से इस सन्दर्भ में कोई बयान नहीं दिया गया हैं।

0 comments:

Post a Comment