पटना, गया और भागलपुर में जमीन खरीदने वाले जरूर पढ़ें?
1 .बिहार के पटना, गया और भागलपुर में जमीन खरीद रहे हैं तो आप सबसे पहले जमीन का खतियान देखें और इस बात की पुष्टि करें की पहले ये जमीन किसकी थी और वर्तमान में जमीन का मालिक कौन हैं। इसके बाद ही जमीन खरीदें।
2 .अगर आप किसी बिल्डर से जमीन ले रहे हैं तो आप इसकी जानकारी जरूर लें की वो बिल्डर रेरा पर रजिष्टर है या नहीं।
3 .आप बिहार में उस बिल्डर से जमीन ख़रीदे जिसने रेरा द्वारा बनाये गए सभी नियमों का अनिवार्य रूप से पालन किया हैं।
4 .अगर आप पटना, गया और भागलपुर में जमीन खरीद रहें हैं तो आप ऑनलाइन जमीन के सही मालिक के बारे में जरूर पता करें।
5 .इन शहरों में जमीन ले रहे हैं तो आप जमीन के खतियान के साथ साथ केवाला का कागज देखें और इस बात की भी जानकारी खोजें की इस जमीन पर कोई लोन तो नहीं लिया गया हैं। या किसी को गिरवी तो नहीं रखा गया हैं।

0 comments:
Post a Comment