पटना, रांची, गोड्डा से देवघर के लिए है ये ट्रेन, जानें टाइम टेबल

न्यूज डेस्क: बिहार और झारखंड में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। अगर आप सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए देवघर जाना चाहते हैं तो इसके लिए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाएं हैं। जिसके द्वारा आप देवघर जा सकते हैं। 

खबर के अनुसार पटना, रांची, गोड्डा से देवघर के लिए प्रतिदिन ट्रेन का संचालन किया जा रहा हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन भी चलाएं हैं। आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर ट्रेन की डिटेल्स चेक कर सकते हैं। 

पटना, रांची, गोड्डा से देवघर के लिए है ये ट्रेन, जानें टाइम टेबल?

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस : पटना जंक्शन से ये ट्रेन दोपहर 03:15 बजे निकलती है और सुबह 05:00 बजे हटिया पहुंचती है। वहीं वापसी में यह ट्रेन रांची स्टेशन से रात 10: 35 बजे खुलती है और देवघर के जसीडीह स्टेशन सुबह 6:37 बजे पहुंचती है और फिर पटना जाती हैं। 

गोड्डा से देवघर के लिए : गोड्डा से देवघर के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चला रही है। यह ट्रेन गोड्डा स्टेशन से प्रतिदिन 9 बजे खुलेगी और दोपहर 12:45 मिनट पर देवघर पहुंच जाती है। 

रांची-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस : यह ट्रेन रांची से दोपहर 1:25 बजे खुलती है और बोकारो, गोमो, धनबाद व देवघर होते हुए रात 11:10 मिनट पर दुमका पहुंचती है।

0 comments:

Post a Comment