यूपी के गोंडा में किसानों को मिलेगा बीमा का पैसा

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोंडा में खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के गोंडा जिले में सूखा और बाढ़ से तबाह हुए किसानों को चिन्हित कर लिया गया हैं। जिन किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा से खराब हुई हैं उन किसानों को बीमा का पैसा दिया जायेगा।

खबर के अनुसार उप कृषि निर्देशक प्रेम कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया हैं की गोंडा में चिन्हित किये गए किसानों को बीमा का लाभ देने की प्रक्रिया को तेज कर दी गई हैं। बहुत जल्द यहां के किसानों को इसका लाभ दिया जायेगा।

सरकारी आंकड़े के अनुसार गोंडा जिले में 21509 किसानों ने खरीफ फसल का बीमा कराया था। बता दें की गोंडा जिलों में आई बाढ़ से कई किसानों की फसल खराब हो गई थी। इसके बाद सर्वे में 9808 किसानों की फसल बर्बाद पाई गई हैं। 

सर्वे के दौरान 9808 किसानों की फसल प्राकृतिक आपदा से खराब मिली हैं। अब इन किसानों को बीमा कंपनी के द्वारा बीमा का पैसा दिया जायेगा, इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं। उप कृषि निर्देशक ने बताया है की शीघ्र ही भुकतान करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 comments:

Post a Comment