सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत में रेट?

गुजरात : एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 171.50 रुपये की कमी की गई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। 

खबर के अनुसार तेल कंपनियों ने आज सुबह एलपीजी सिलेंडर के रेट जारी किये हैं। इसमें कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी करने का फैसला किया गया हैं। इससे 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर पहले से सस्ता हो गया हैं। 

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में तेल कंपनियों ने किसी तरह के कोई बदलाव नहीं किये हैं। यानि की लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर की खरीद के लिए पहले की तरह की पैसे चुकाने होंगे। आप इसकी खरीदारी से पहले इसके रेट को जान लें। 

घरेलू गैस सिलेंडर का रेट?

अहमदाबाद में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,110.00 /14.2 KG

वडोदरा में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,109.00 /14.2 KG

सूरत में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,108.50 /14.2 KG

राजकोट में घरेलू गैस सिलेंडर का रेट : ₹ 1,108.00 /14.2 KG

0 comments:

Post a Comment