बिहार के बक्सर में लगेगी भगवान राम की 1008 फीट ऊंंची प्रतिमा

न्यूज डेस्क: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के बक्सर में भगवान राम की 1008 फीट ऊंंची प्रतिमा लगाई जाएगी। इसको लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की हैं। 

खबर के अनुसार बक्सर में भगवान राम की जो मूर्ति होगी उसकी कुल लंबाई 308 फीट होगी। वहीं इस प्रतिमा को जिस विशाल रामायण भवन पर स्थापित किया जाएगा उसकी ऊंचाई 700 फीट होगी। इस तरह से भगवान राम की कुल ऊंचाई 1008 फीट हो जाएगी।

बता दें की केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जानकारी देते हुए बताया है की इस प्रतिमा का निर्माण कार्य नवंबर महीने में शुरू कर दिया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रतिमा की स्थापना के लिए भूमि पूजन में मौजूद रहेंगे।

दरअसल बक्सर में भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थल चयन के मकसद से अधिकारियों के साथ बैठक की गई हैं। बता दें की इस बैठक में गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

0 comments:

Post a Comment