बक्सर : GDP ग्रोथ में बिहार बना देश में नंबर-1

बक्सर : आज के वर्तमान समय में बिहार तेजी के साथ आगे बढ़ रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद यानि की जीडीपी ग्रोथ में बिहार देश में नंबर-1 राज्य बन गया हैं। बिहार जीडीपी के मामले में कई राज्यों को पछाड़ते हुए ये स्थान प्राप्त किया हैं। 

खबर के अनुसार वर्ष 2022-23 में स्थिर मूल्य पर जीडीपी की बढ़ोत्तरी में बिहार ने कई राज्यों को पीछे छोड़ दिया हैं। 2022-23 में बिहार की जीडीपी वृद्धि दर 10.64 फीसदी रही जो देश में सर्वाधिक हैं। वहीं पिछले साल बिहार जीडीपी के मामले में तीसरे नंबर पर था। 

बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जानकारी देते हुए कहा है कि बिहार ने जीडीपी के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर सेक्टर में प्रगति की हैं। 

दरअसल पिछले कुछ सालों में बिहार ने कई क्षेत्र में प्रगति हासिल की। खास कर कृषि, वानिकी, मत्स्य और पशुधन के प्क्षेत्र में सबसे तेजी के साथ सफलता प्राप्त की हैं। इसका नतीजा यह है की आज के समय में बिहार की जीडीपी ग्रोथ देश में सबसे ज्यादा हैं।

0 comments:

Post a Comment