खबर के अनुसार बिजली कंपनियों ने राज्य में बिजली की दर बढ़ाने को लेकर आयोग के पास प्रस्ताव भेजा था। लेकिन आयोग ने इस प्रस्ताव को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है और इसके उलट बिजली बिल के सभी टैरिफ रेट में 2 प्रतिशत तक की कमी कर दी।
बता दें की बिहार के सभी जिलों में एक अप्रैल से घरेलू, व्यावसायिक, उद्योग और कृषि समेत सभी तरह के बिजली बिल में कमी आएगी। उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति का बिजली बिल 100 रुपया आता हैं तो घटकर 98 रुपया हो जायेगा।
दरअसल बिहार विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य परशुराम सिंह यादव और अरूण कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं, उपभोक्ताओं के संगठनों के साथ-साथ बिजली कंपनी के अधिकारियों का पक्ष सुनकर ये बड़ा फैसला सुनाया हैं।

0 comments:
Post a Comment