अहमदाबाद: इस स्किम से किसानों को 3 हजार पेंशन

अहमदाबाद: केंद्र की मोदी सरकार देशभर के किसानों के लिए कई तरह की योजना चला रही हैं। इन योजनाओं में से एक योजना प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY) हैं। इस योजना तहत किसान तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY) के लिए किसानों को  प्रतिमाह 55 रूपए से लेकर 200 रुपए तक जमा कराना पड़ता है। जब किसान की उम्र 60 वर्ष हो जाता हैं तो उसे हर महीने 3000 रुपये का पेंशन मिलता हैं। 

बता दें की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, अगर इस योजना के लाभार्थी किसान की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी को प्रतिमाह 1500 रुपए पेंशन देने का प्रवधान हैं। 

ऐसे करें आवेदन : इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान सबसे पहले 'किसान मानधन योजना' की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए और इस योजना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद दिए गए निर्देशों के अनुसार आवेदन को पूरा करें।

0 comments:

Post a Comment