लुधियाना समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

न्यूज डेस्क: पंजाब में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना समेत पंजाब के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया हैं। कुछ स्थान पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने आज यानि की शनिवार को लुधियाना, कपूरथला, पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, जालंधर, मोगा, होशियारपुर, नवांशहर, पटियाला, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। 

वहीं, पंजाब के फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में बारिश हो लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। आपको बता दें की पंजाब के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावनाओं के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिम विक्षोभ शुक्रवार से एक्टिव हो गया हैं। जिसके कारण पंजाब के इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं, इन जिलों में कुछ स्थान पर तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की भी संभावनाएं हैं। 

0 comments:

Post a Comment