राजकोट में तीन दिवसीय बाजरा एक्सपो शुरू

न्यूज डेस्क: गुजरात के राजकोट में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राजकोट में तीन दिवसीय बाजरा एक्सपो शुरू हो गया हैं। आप इस एक्सपो में उपस्थित होकर बाजरे की विभिन्न रेसिपीज का प्रदर्शन देख सकते हैं। 

खबर के अनुसार लोगों को बाजरे की स्वास्थ्य गुण के बारे में समझाने और किसानों का रुझान बाजरे की ओर करने के लिए बाजरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आप राजकोट में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक बाजरे के विभिन्न व्यंजनों की प्रदर्शनी स्टॉल देख सकते हैं। 

बता दें की राजकोट में यह बाजरा एक्सपो 150 फुट रिंग रोड पर नाना मावा सर्कल के पास निगम ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। लोगों को आहार में बाजरा के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा कई तरह की जानकारी भी दी जा रही हैं।

दरअसल गुजरात सरकार के आदेश से राजकोट सहित राज्य के अन्य स्थानों पर बाजरा एक्सपो शुरू किया गया है। आपको बता दें की इस एक्सपो के माध्यम से सरकार लोगों को बाजरा, ज्वार, रागी, कोदारी आदि के विभिन्न व्यंजन बनाने की जानकारी देगी।

0 comments:

Post a Comment