अहमदाबाद में कर विभाग ने 2358 संपत्तियां सील की

न्यूज डेस्क:  गुजरात के अहमदाबाद में एकबार फिर से बड़ी संख्या में संपत्तियों को सील किया गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को कर विभाग ने 2358 संपत्तियां सील की हैं। साथ ही साथ कई संपत्ति मालिकों को नोटिश भी जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार अहमदाबाद में हर दिन संपत्ति कर की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इस अभियान के तहत संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले लोगों की संपत्तियों को सील किया जा रहा हैं। इसलिए जल्द से जल्द संपत्ति कर का भुकतान करें। 

बता दें की शुक्रवार को टैक्स विभाग की अलग-अलग टीमों ने अहमदाबाद शहर में कुल 2358 संपत्तियों को सील कर दिया। जिसमे सबसे ज्यादा पश्चिमी जोन में कुल 638 संपत्तियां सील की गई हैं। वहीं पश्चिमी क्षेत्र से 1.41 करोड़ से अधिक की कमाई हुई है। 

दरअसल शुक्रवार को चलाये गये प्रॉपर्टी सीलिंग अभियान से नगर निगम द्वारा 6.63 करोड़ रूपये की वसूली की गयी है। आज भी अहमदाबाद के कई इलाकों में निगम के कर विभाग के द्वारा संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाया जायेगा।

0 comments:

Post a Comment