खबर के अनुसार 3 से 10 मार्च तक सिंधु भवन रोड के पास अहमदाबाद शहर में पहली बार बोनसाई शो का आयोजन होगा। 12 हजार वर्ग मीटर जगह में 1500 से अधिक विदेशी प्लांट को प्रदर्शनी के लिए रखा जायेगा। इस शो में जाने के लिए 50 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया हैं।
वहीं, इसके अलावे फूड फेस्टिवल 8 से 10 मार्च तक तीन दिनों के लिए रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक, रिवरफ्रंट इवेंट सेंटर में 80 से ज्यादा फूड स्टॉल होंगे। जहां आप दुनिभर के फूड का आनंद उठा सकते हैं।
बता दें की इस फूड फेस्टिवल में देश-विदेश के बड़े-बड़े नामी सेफ मौजूद होंगे और लोगों को तरह तरह के खाने बनाकर खिलाएंगे। अगर आप इस फूड फेस्टिवल में जाना चाहते हैं तो आपको 50 रुपये प्रवेश शुल्क देना होगा। और खाने का अलग से चार्ज देना होगा।

0 comments:
Post a Comment