अहमदाबाद : अब 5 मिनट में PAN Card बनेगा फ्री

अहमदाबाद : आज के वर्तमान समय में पैन कार्ड की जरूरत सभी तरह के आर्थिक कामों में होने लगी हैं। अगर आपको बैंक अकाउंट खुलवाना हो या किसी तरह का कोई बीमा कराना हो। सभी जगहों पर पैन कार्ड की जरूरत होती हैं।

खबर के अनुसार पैन कार्ड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को फ्री कर दिया हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड हैं तो आप आधार की मदद से मात्र पांच मिनट में पैन कार्ड बनवा सकते हैं।

बता दें की पहले पैन कार्ड के लिए लोगों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन नई व्यवस्था के तहत अब आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जा कर खुद से पैन कार्ड बना सकते हैं और फिर इसका इस्तेमाल सभी जगहों पर कर सकते हैं। 

अब 5 मिनट में PAN Card बनेगा फ्री?

1 .इनकम टैक्स की ऑफिशियल साइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाए। 

2 .यहां जाने के बाद आपको बहुत सारे विकल्प नजर जाएंगे, इसमें पहले E-PAN के ऑप्शन पर जाना होगा। इसमें आपको Get New E-PAN पर क्लिक करना होगा। 

3 .इसके बाद आपको आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा उसे वेरिफाई करना होगा। 

4 .अब जैसे ही आगे की प्रक्रिया पूरा करेंगे, आपका पैन कार्ड बनकर तैयार हो जायेगा। इसे आप पीडीएफ में डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

0 comments:

Post a Comment