सोनपुर-वैशाली, दानापुर-जोगबनी के बीच चलेगी नई ट्रेन

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रेलवे ने सोनपुर-वैशाली, दानापुर-जोगबनी के बीच नई ट्रेने चलाने का फैसला किया हैं। आप रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं।

सोनपुर-वैशाली, दानापुर-जोगबनी के बीच चलेगी नई ट्रेन?

ट्रेन नंबर 13212 : दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस दानापुर से 06.10 बजे खुलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 15.45 बजे जोगबनी पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 13211 : जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस जोगबनी से 05.00 बजे खुलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 15.45 बजे दानापुर पहुंचेगी ।

ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, झंझारपुर, घोगरडीहा, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, नरपतगंज एवं फारबिसगंज स्टेशनों पर रूकेगी ।

ट्रेन नंबर 05522 : सोनपुर-वैशाली डेमू पैसेंजर सोनपुर से 12.25 बजे खुलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 14.00 बजे वैशाली पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05521 : वैशाली-सोनपुर डेमू पैसेंजर वैशाली से 14.25 बजे खुलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 16.05 बजे सोनपुर पहुंचेगी ।

इस ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन हाजीपुर, घोसवर, हरौली फतेहपुर, घटारो हाल्ट एवं लालगंज पकरी स्टेशनों पर रूकेगी । 

ट्रेन नंबर 13213 : जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस जोगबनी से 16.30 बजे खुलकर निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए 21.30 बजे सहरसा पहुंचेगी 

ट्रेन नंबर 13214 : सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस सहरसा से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 04.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी ।

ट्रेन का स्टॉपेज : यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सहरसा, सुपौल, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, नरपतगंज एवं फारबिसगंज स्टेशनों पर रूकेगी ।

0 comments:

Post a Comment