अहमदाबाद में 81 स्थानों पर बनेंगे ईवी चार्जिंग स्टेशन

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शहर के लोगों को अपने वाहन चार्ज करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए 81 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जायेगा।

खबर के अनुसार निगम के द्वारा पीपीपी आधार पर अहमदाबाद में 81 स्थानों पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए विभिन्न कंपनियों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जल्द ही निविदा की प्रक्रिया पूरा कर चार्जिंग स्टेशन का निर्माण शुरू किया जायेगा। 

आपको बता दें की वर्तमान समय में अहमदाबाद में 12 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन मौजूद हैं, जिन स्थान पर वाहनों की चार्जिंग की जा रही हैं। जल्द ही 81 स्थानों पर  इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बनाया जायेगा। इसको लेकर तैयारी की जा रही हैं।

इसके अलावे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों में कुछ स्थानों पर बैटरी बदलने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अगर किसी व्यक्ति को तुरंत कही जाना है तो वो अपने वाहन की बैटरी को बदल सकते हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment