खबर के अनुसार एक साल पहले शुरू की गई यह सेवा सभी जमाबंदी अपलोड नहीं होने के कारण लागू नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब जमीन की जमाबंदी अपलोड होने के साथ ही इस ऑनलाइन सेवा को आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया हैं।
बता दें की बिहार के लोग अब घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा जमीन का रसीद काट सकते हैं। अब इन्हे जमीन रसीद के लिए अंचल कार्यालय या राजस्व कर्मचारी के कार्यालय जान नहीं पड़ेगा। बिहार के लोग अब अपने मोबाइल या लैपटॉप की मदद से रसीद निकाल सकेंगे।
कैसे कटेगा रसीद : नए नियम के तहत बिहार के जमीन मालिक बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/ पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा जमीन का रसीद आसानी से काट सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment