खबर के अनुसार वाराणसी-आरा मेमू ट्रेन पहले वाराणसी से आरा तक चलती थी। लेकिन लोगों की मांग पर रेलवे ने इस ट्रेन के परिचालन को बढ़ाकर आरा तक कर दिया हैं। इसके बाद अब इस ट्रेन का ठहराव बरूणा में भी किया जायेगा।
बता दें की इस ट्रेन के बरूणा में ठहराव से आसपास के कई गाँव के लोग लाभान्वित होंगे। इससे यहां के लोगों का आवागवन सुगम हो जायेगा और लोगों को आने जानें में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसलिए लोगों ने रेलवे बोर्ड, मंडल रेल प्रबंधक दानापुर को धन्यवाद दिया हैं।
ट्रेन नंबर 03649/03650 : यह ट्रेन वाराणसी से आरा और आरा से वाराणसी के बीच चलेगी और यात्रा के दौरान बरूणा में रुकेगी।

0 comments:
Post a Comment