बक्सर : बिहार में ये सभी एक्सप्रेस-वे होंगे 6 लेन चौड़े

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की सड़कों पर गाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने राज्य में बनने वाली सभी एक्सप्रेस-वे को 6 लेन चौड़ा करने का फैसला किया हैं। 

खबर के अनुसार राज्य सरकार ने गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-पटना-हल्दिया, बक्सर-पटना-भागलपुर एक्सप्रेस-वे को 4 लेन के स्थान पर 6 लेन बनाने को लेकर केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजा हैं। जल्द ही इस प्रस्ताव पर स्वीकृति मिल सकती हैं।

बता दें की डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में बनने वाले सभी एक्सप्रेस-वे 6 लेन चौड़े होंगे। इसको लेकर केंद्र के पास प्रस्ताव भेजा गया हैं। जल्द ही डीपीआर बनाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी और जमीन का अधिग्रहण किया जायेगा। 

दरअसल बिहार में बनने वाले गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-पटना-हल्दिया, बक्सर-पटना-भागलपुर एक्सप्रेस-वे 4 लेन चौड़े ही बनाए जाने थे। लेकिन अब इसे 6 लेन करने की योजना हैं, जिससे सड़कों पर जाम की समस्या नहीं होगी और आवागवन बेहतर होगा।

0 comments:

Post a Comment