खबर के अनुसार पीएम मोदी मंगलवार को गुजरात में विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसमे अहमदाबाद-मुंबई वंदे भारत ट्रेन भी शामिल हैं। इस ट्रेन के परिचालन से मुंबई तक का सफर लगभग पांच घंटे में पूरा हो जायेगा।
अहमदाबाद-मुंबई नई वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग, देखें?
मंगलवार से अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत ट्रेन सुबह 6.10 बजे अहमदाबाद से खुलेगी, जो मुंबई सेंट्रल उसी दिन सुबह 11.35 बजे पहुंच जाएगी।
वहीं, मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए वंदे भारत ट्रेन शाम 3.55 बजे प्रस्थान करेगी और पांच घंटे में अहमदाबाद पहुंच जाएगी।
इस वंदे भारत ट्रेन का होगा विस्तार?
अहमदाबाद से जामनगर तक दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन को ओखा तक बढ़ाने का फैसला किया गया हैं। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा।

0 comments:
Post a Comment