अहमदाबाद फूड फेस्टिवल में 10 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साबरमती रिवरफ्रंट पर 8 मार्च से 10 मार्च तक फूड फेस्टिवल में 10 हजार लोगों ने हिस्सा लिया हैं। इससे अहमदाबाद नगर निगम को अच्छी कमाई हुई हैं।

नगर निगम के खाद्य विभाग के अधिकारी भाविन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया ही कि पहले दिन इस फूड फेस्टिवल में करीब एक हजार लोग शामिल हुए। महाशिवरात्रि के कारण इस दिन फूड फेस्टिवल में अनुमान से कम लोग आये थें। 

वहीं, अगले दिन अहमदाबाद फूड फेस्टिवल में अनुमानित 4000 लोग आये थें। जबकि फेस्टिवल के आखिरी दिन रविवार रात 12 बजे तक करीब 5000 हजार लोग आये। इसतरह से इस फेस्टिवल में तीन दिन के अंदर करीब 10 हजार लोगों ने खाने का स्वाद लिया। 

दरअसल अहमदाबाद नगर निगम के द्वारा साबरमती रिवरफ्रंट पर 8 मार्च से 10 मार्च तक फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया हैं। इस फेस्टिवल में दुनियाभर के बड़े-बड़े सेफ उपस्थित हुए थें, जिन्होंने ने यहां आने वाले लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाये।

0 comments:

Post a Comment