लुधियाना में एलिवेटेड हाईवे और फ्रेट कॉरिडोर आज से शुरू

न्यूज डेस्क: पंजाब के लुधियाना में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लुधियाना के एलिवेटेड हाईवे और साहनेवाल फ्रेट कॉरिडोर आज से शुरू होने वाला हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार पीएम मोदी आज लुधियाना के एलिवेटेड हाईवे और साहनेवाल फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद इस रूट्स से परिचालन शुरू हो जायेगा। जिससे लोगों का आवागवन सुगम और सभी तरह की परेशानी दूर होगी। 

बता दें की 939 करोड़ रुपए की लागत से समराला चौक से लुधियाना निगम सीमा तक 13 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड हाईवे का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया हैं। अब पीएम मोदी के द्वारा इस हाईवे का उद्घाटन किया जाएगा, इसकी तैयारी कर ली गई हैं। 

इसके अलावे पीएम मोदी के द्वारा 22.5 किलोमीटर लम्बा मलोट-मंडी डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 का उद्घाटन किया जाएगा। वहीं 367 करोड़ रुपए से बने 22.5 किलोमीटर लंबे मलोट-मंडी डबवाली राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 का भी उद्घाटन किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment