खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानि की 12 मार्च 2024 को इस गांधी आश्रम का मास्टर प्लान देखेंगे और इसका शुभारंभ करेंगे। इसके बाद इस आश्रम को बड़े स्तर पर विकसित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।
बता दें की ऐतिहासिक गांधी आश्रम को 1200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जायेगा। इस आश्रम में मौजूद संग्रहालय को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां आने वाले पर्यटकों को गांधीजी के जीवन के बारे पूरी जानकारी मिल सकेगी।
वहीं, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां तालाब, औद्योगिक परिसर, कैफेटेरिया, ओरिएंटेशन सेंटर आदि का भी निर्माण कराया जायेगा। इसको लेकर मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया हैं। बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।

0 comments:
Post a Comment