दुनिया में 3 देश बनाते हैं 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान

नई दिल्ली : आज के वर्त्तमान समय में अमेरिका, रूस और चीन तीन ऐसे देश हैं जो 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाते हैं। इन देश की सेनाओं के पास 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान मौजूद हैं। वहीं ये देश छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की योजना पर भी काम कर रहे हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वायु सेना के एनजीएडी छठी पीढ़ी के लड़ाकू जेट 2030 में सेवा में प्रवेश करने की उम्मीद है। F-22 रैप्टर को NGAD फाइटर से रिप्लेस किया जा रहा हैं और इसे छठी पीढ़ी के लड़ाकू जेट में विकसित किया जा रहा हैं।

कैसे होगा छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान :  छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इस लड़ाकू विमानों की निरंतर गति लगभग मैक 2.2 - मैक 2.5 रेंज तक होगी। यानि की इसका इंजन वर्तमान में F-22 रैप्टर और F-35 लाइटनिंग II विमानों से काफी बेहतर होगी।

दुनिया में 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की सूची?

अमेरिका : अमेरिकी लॉकहीड F-22 "रैप्टर, F-35 लाइटनिंग II फाइटर जेट 5वीं पीढ़ी के सबसे बेस्ट फाइटर जेट माने जाते हैं।

रूस : रूस के द्वारा बनाया गया सुखोई Su-57(फेलॉन) 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं।

चेंगदू J-20 : चीन के द्वारा बनाया गया  चेंगदू J-20 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हैं।

0 comments:

Post a Comment