वहीं, मौसम वैज्ञानिक अंकित पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है की इस बार अहमदाबाद शहर में 20 जून के बाद प्री-मानसून एक्टिविटी होना शुरू होगा और जून के आखिरी हफ्ते में बारिश होने की संभावना हैं। यानि की बारिश के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं।
खबर के अनुसार आम तौर पर अहमदाबाद में मानसून 15 जून के आसपास दस्तक देता है। लेकिन इस बार 20 जून के बाद प्री-मानसून एक्टिविटी होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। इसके बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में कमी आएगी।
दरअसल अहमदाबाद शहर में 16 मई के बाद से कोई भी दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री से नीचे नहीं गया हैं। जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ रही हैं। वहीं अहमदाबद नगर निगम ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
0 comments:
Post a Comment