खबर के अनुसार बाणसागर से पानी की आपूर्ति कम होने से बिहार के 9 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई ठीक से नहीं हो पा रही हैं। इससे बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया और जहानाबाद में फसल उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
बता दें की पानी की कमी से आज सोन नदी क्षेत्र मूंज का जंगल बन गया हैं। हर साल पानी की हो रही कमी से बिहार के कई जिलों में फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही हैं। अगर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में एक बड़ा त्रासदी बन सकता हैं।
दरअसल बाणसागर डैम से करार के मुताबिक बिहार को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रही हैं। इंद्रपुरी बराज में भी सूखे का संकट लगातार बढ़ रहा हैं। इससे कई जिलों में सिंचाई नेटवर्क धराशाही हो सकती हैं और इसका असर धान के उत्पन पर पड़ सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment