एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में विकसित देशों की पहचान आम तौर पर उन देशों से की जाती है जिनकी प्रति व्यक्ति आय उच्च होती है, जिनके पास अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, बुनियादी ढांचा और जीवन स्तर होता है। इस श्रेणी में आमतौर पर यूरोप, उत्तर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, और कुछ एशियाई देशों को रखा गया हैं।
बता दें की संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, जनवरी 2024 तक दुनिया में 37 देशों को विकसित अर्थव्यवस्थाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है। जिसमे पहला नाम नॉर्वे का आता है। इसके बाद अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन और स्विटजरलैंड जैसे देशों का नाम हैं।
विकसित देश की क्या हैं परिभाषा: विकसित देश (Developed country) उस देश को कहा जाता है जो आर्थिक, सामाजिक, और तकनीकी दृष्टि से उन्नत होते है। ऐसे देशों में आम तौर पर उच्च जीवन स्तर, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उन्नत शिक्षा प्रणाली, और मजबूत बुनियादी ढांचे की सुविधा होती है।
0 comments:
Post a Comment