दिसंबर माह में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट?

नई दिल्ली: दिसंबर महीने में यदि बैंक में कोई काम हैं तो आप जल्द से जल्द उसे पूरा कर लें। क्यों की भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रिसमस, गोवा मुक्ति दिवस और अन्य अवसरों के लिए बंद रहने के साथ राज्यवार छुट्टियों का डिटेल जारी किया है।

यह ध्यान में रखें कि ये छुट्टियां विभिन्न राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं, यानी अगर किसी राज्य में बैंक बंद हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि सभी राज्यों में बैंक बंद होंगे। अन्य स्थानों पर बैंकों का संचालन सामान्य रहेगा। इसलिए छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। 

बता दें की बैंक अधिकारियों ने कहा हैं की जिस दिन बैंक में छुट्टी रहेगी, उस दिन बैंक में काम कार्य नहीं किये जाएंगे। लेकिन ग्राहक एटीम से पैसे निकाल सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन के द्वारा पैसों का लेन-देन जारी रहेगा। इसमें किसी तरह की रुकावट नहीं आएगी।

दिसंबर माह में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट?

1 दिसंबर 2024 - रविवार (पूरे भारत में)

3 दिसंबर 2024 - मंगलवार, सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व (गोवा में)

8 दिसंबर 2024 - रविवार (पूरे भारत में)

12 दिसंबर 2024 - मंगलवार, पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा (मेघालय में)

14 दिसंबर 2024 - दूसरा शनिवार (पूरे भारत में)

15 दिसंबर 2024 - रविवार (पूरे भारत में)

18 दिसंबर 2024 - बुधवार, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि (मेघालय में)

19 दिसंबर 2024 - गुरुवार, गोवा मुक्ति दिवस (गोवा में)

22 दिसंबर 2024 - रविवार (पूरे भारत में)

24 दिसंबर 2024 - मंगलवार, क्रिसमस की पूर्व संध्या (मिजोरम, नागालैंड, और मेघालय में)

25 दिसंबर 2024 - बुधवार, क्रिसमस (पूरे भारत में)

26 दिसंबर 2024 - गुरुवार, क्रिसमस उत्सव (मिजोरम, नागालैंड, और मेघालय में)

27 दिसंबर 2024 - शुक्रवार, क्रिसमस उत्सव (मिजोरम, नागालैंड, और मेघालय में)

28 दिसंबर 2024 - चौथा शनिवार (पूरे भारत में)

29 दिसंबर 2024 - रविवार (पूरे भारत में)

30 दिसंबर 2024 - सोमवार, यू किआंग नांगबाह (मेघालय में)

31 दिसंबर 2024 - मंगलवार, नए साल की पूर्व संध्या/लॉसॉन्ग/नामसूंग (मिजोरम, सिक्किम में)

0 comments:

Post a Comment