बता दें की पासपोर्ट में यात्रा करने वाले व्यक्ति के नाम, जन्मतिथि, फोटो, राष्ट्रीयता, और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है, जो उसे दुनिया भर में पहचाने जाने में मदद करती है। वहीं, पासपोर्ट बनाने में खर्च की राशि कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि पासपोर्ट का प्रकार आदि।
खबर के अनुसार 8 साल से कम उम्र के बच्चों और सीनियर सिटीज़न को सामान्य पासपोर्ट बनवाते समय 10 फ़ीसदी की छूट मिलती है। हालांकि, तत्काल पासपोर्ट पर कोई छूट नहीं मिलती हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए भारतीय पासपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
नागरिकता:
यदि आप भारतीय नागरिक हैं या विदेश में रह रहे भारतीय नागरिक हैं, तो शुल्क में अंतर हो सकता है। विदेश में भारतीय पासपोर्ट के लिए शुल्क आमतौर पर ज्यादा होता है। आपको शुल्क, प्रक्रिया, और दस्तावेज़ की पूरी जानकारी प्रदान करने के लिए पासपोर्ट सेवा वेबसाइट https://www.passportindia.gov.in/ पर जाना चाहिए।
पासपोर्ट बनाने के लिए शुल्क?
सामान्य पासपोर्ट के लिए शुल्क 1,500 रुपये है।
तत्काल पासपोर्ट के लिए शुल्क 2,000 रुपये है।
36 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए शुल्क 3,500 रुपये है।
60 पेज वाले तत्काल पासपोर्ट के लिए शुल्क 4,000 रुपये है।
वहीं, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र के लिए शुल्क 500 रुपये है।
0 comments:
Post a Comment