अमेरिका की कॉपी लग रहा चीनी 'लेजर हथियार'

न्यूज डेस्क: चीनी 'लेजर हथियार' को लेकर एक खबर आ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अपने टाइप 071 एम्फीबियस असाल्ट शिप पर लेजर हथियार को तैनात कर दिया है, जो अमेरिका के समान तकनीकी विकास की ओर इशारा करती हैं। 

खबर के अनुसार चीन की इस नई तकनीकी प्रणाली की रिपोर्ट्स और विवरणों से यह प्रतीत होता है कि यह हथियार अमेरिका के लेजर हथियार की कॉपी हैं। यह अमेरिकी नौसेना द्वारा तैनात किया गया लेजर वेपन सिस्टम डेमोंस्ट्रेटर की तरह दिखाई दे रही हैं। 

बता दें की चीनी लेजर हथियार निश्चित रूप से अमेरिकी तकनीक से प्रेरित है। यह हथियार भी USS पोर्टलैंड के LWSD Mk 2 के समान दिख रहा हैं। यह संभव है कि चीन ने अमेरिका के लेजर हथियारों के विकास को ध्यान में रखते हुए अपनी प्रणाली तैयार की हो।

दरअसल दुनिया के ज्यादातर जानकार बताते हैं की चीन, जो अपनी रक्षा प्रौद्योगिकियों में तेजी से सुधार कर रहा है, वो अमेरिका की कॉपी हैं। चाहें स्टील्थ फाइटर जेट हो, स्टील्थ बॉम्बर हो या फिर लेजर हथियार ही क्यों न हो, ये सभी हथियार अमेरिका की कॉपी हैं। 

0 comments:

Post a Comment