भारत और चीन के 'लेजर' हथियार में कौन ताकतवर

नई दिल्ली: एशिया में भारत और चीन दो बड़ी ताकत हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही देश आधुनिक सैन्य तकनीकों पर जोर दे रहे हैं। इसमें लेजर हथियार, को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हैं। भारत और चीन दोनों के द्वारा लेजर हथियार विकसित किया जा रहा हैं। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने अपने टाइप 071 एम्फीबियस असाल्ट शिप पर लेजर हथियार को तैनात कर दिया है। इसे अमेरिका, भारत समेत कई देशों के लिए खतरे का संकेत माना जा रहा है। वहीं भारत भी बहुत जल्द दुर्गा-2 लेजर हथियार का टेस्ट करने वाला हैं। 

बता दें की हाल ही में चीन की सेना ने घोषणा की है कि अब उनके पास लंबे समय तक मार करने वाले लेजर हथियार की तकनीक है। वहीं, भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने लेज़र हथियार दुर्गा-2 को बनाने का काम शुरू किया है। 

दरअसल चीन और पाकिस्तान की हेकड़ी निकालने के लिए भारत ऐसे कई हथियार और रक्षा उपकरण बनाने जा रहा है, जो पूरी दुनिया को चौंका देगा, उसमे से सबसे घातक दुर्गा-2 लेजर हथियार हैं। यह अबतक के सभी लेजर हथियारों में बेहतर और घातक होगा।

0 comments:

Post a Comment