विशेष रूप से चीन, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया जैसे देश अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों की क्षमता को तेजी से बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो पहले से ही रूस, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन जैसे परमाणु संपन्न देशों के पास मौजूद हैं। इसमें चीन तेजी से परमाणु हथियार बढ़ा रहा हैं।
बता दें की इस रिपोर्ट के मुताबिक परमाणु हथियारों के केंद्र में फिलहाल अमेरिका और रूस है जिनके पास दुनिया के कुल 12,121 परमाणु हथियारों में से लगभग 90% न्यूक्लियर वॉरहेड है। वहीं, चीन के परमाणु हथियारों की संख्या 410 से बढ़कर 500 तक पहुंच गई हैं।
किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?
रूस के पास करीब 4,380 परमाणु हथियार हैं.
अमेरिका के पास 3,708 परमाणु हथियार हैं.
चीन के पास 500 परमाणु हथियार हैं.
फ़्रांस के पास 290 परमाणु हथियार हैं.
इंग्लैंड के पास 225 परमाणु हथियार हैं.
भारत के पास 172 परमाणु हथियार हैं.
पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं.
इज़राइल के पास करीब 90 परमाणु हथियार हैं.
उत्तर कोरिया के पास 40-50 परमाणु हथियार हैं.
0 comments:
Post a Comment