ये हैं दुनिया के सबसे घातक 6 ड्रोन, पलक झपकते ही मचा देते हैं तबाही

नई दिल्ली: आज के समय में दुनिया के कई देश घातक ड्रोन बना रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक इन ड्रोन का उपयोग सैन्य संचालन, निगरानी, और हमले की क्षमताओं के लिए किया जाता है, और इनमें से कई में स्टील्थ तकनीक, लंबी रेंज और अत्याधुनिक हथियार प्रणाली जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। 

ये हैं दुनिया के सबसे घातक 6 ड्रोन, पलक झपकते ही मचा देते हैं तबाही। 

1 .बोइंग एमक्यू-28 घोस्ट बैट (Boeing MQ-28 Ghost Bat): यह बोइंग ऑस्ट्रेलिया द्वारा विकसित किया गया है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया गया है। इसका मुख्य आकर्षण इसकी छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों से कम्यूनिकेट करने की क्षमता है। इसकी रेंज 2,000 समुद्री मील से अधिक है।

2 .एमक्यू-9 रीपर (MQ-9 Reaper): यह अमेरिका के जनरल एटॉमिक्स द्वारा विकसित एक व्यापक रूप से उत्पादित ड्रोन है। यह सबसे लोकप्रिय सैन्य ड्रोन में से एक है, और भारत ने हाल ही में अमेरिका से इसे खरीदा है।इसका मुख्य उपयोग निगरानी और मिसाइल हमलों के लिए किया जाता है।

3 .चेंगदू जीजे-2 या विंग लूंग II (Chengdu GJ-2 or Wing Loong II): यह चीन का एक शक्तिशाली ड्रोन है, जिसे 2017 में सार्वजनिक किया गया था। यह ड्रोन 480 किलोग्राम तक बम और मिसाइल ले जा सकता है और हवा से हवा में मार करने की क्षमता रखता है।

4 .बीएई सिस्टम्स तारानिस या डसॉल्ट न्यूरॉन (BAE Systems Taranis or Dassault Neuron): यह ब्रिटिश और फ्रांसीसी कंपनियों का संयुक्त प्रयास है। इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली स्टील्थ ड्रोन माना जाता है, लेकिन यह अभी तक परिचालन में नहीं आया है।

5 .क्रैटोस XQ-58A वाल्कीरी (Kratos XQ-58A Valkyrie): यह एक एक्सपेरिमेंटल ड्रोन है, जिसे अमेरिकी वायु सेना ने लो कॉस्ट एट्रिटेबल प्रोग्राम के तहत विकसित किया। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है और इसकी कीमत लगभग 2 मिलियन डॉलर है।

6 .सुखोई एस-70 ओखोटनिक-बी (Sukhoi S-70 Okhotnik-B): यह रूस का पहला स्टील्थ लड़ाकू ड्रोन है, जिसे सुखोई द्वारा विकसित किया गया है। इसकी रेंज 6000 किलोमीटर तक है और यह 1000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भर सकता है। यह 3 टन वजन तक के हथियारों के साथ उड़ान भर सकता है।

0 comments:

Post a Comment