इस मेला में उपस्थित होने वाले आवेदकों का सत्यापन किया जा रहा है और कई का ड्राइविंग टेस्ट भी लिया गया हैं। इसके बाद, योग्य उम्मीदवारों को कानपुर या लोधीनगर में एक सप्ताह की ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल जांच, पुलिस सत्यापन और ड्राइविंग टेस्ट के बाद नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
बता दें की बरेली डिपो में पिछले एक साल से लगभग 200 चालकों की कमी थी, जिसे इस रोजगार मेले के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। मेला में सेवायोजन कार्यालय की टीम भी शामिल हुई, जिसने सभी आवेदकों का पंजीकरण किया।
आरएम दीपक चौधरी और सेवा प्रबंधक धनजीराम के नेतृत्व में आयोजित इस मेला में बरेली डिपो के एआरएम संजीव कुमार श्रीवास्तव ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। साथ ही कहा की मेला मंगलवार को भी जारी रहेगा। आवेदन करने के लिए योग्यता 8वीं पास निर्धारित हैं।

0 comments:
Post a Comment