बिहार में इस तारीख तक फ्री बनेगा आयुष्मान कार्ड

पटना: बिहार सरकार ने घोषणा की है कि 10 दिसंबर तक आयुष्मान कार्ड मुफ्त में बनाया जाएगा। यह कार्ड सरकारी और निजी अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा।

खबर के अनुसार यदि किसी नागरिक को आयुष्मान कार्ड बनाने में कोई परेशानी हो रही है, तो वह टॉल-फ्री नंबर 104 और 14555 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह सेवा लोगों को उनके कार्ड बनाने में मदद करने के लिए उपलब्ध है।

अगर आप बिहार में रहते हैं और इस मुफ्त इलाज योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो 10 दिसंबर से पहले अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना न भूलें। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकें। 

दरअसल बिहार में आयुष्मान भारत योजना का लाभ कुल 1039 सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में दिया जा रहा है। जिन अस्पतालों को योजना के लिए चयन किया गया है उनमें 587 सरकारी जबकि 452 निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment