यूपी में अंत्योदय कार्ड धारकों को मुफ्त राशन के रूप में 35 किलो गेहूं और चावल दिया जाता है। अब इस योजना में दो और पोषक अनाज भी शामिल हो गए हैं। अंत्योदय कार्ड धारकों को ज्वार और बाजरा मिलेगा। जहां अंत्योदय कार्ड पर बाजरा दिया जाएगा, वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को ज्वार मिलेगा।
पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलता है, जिसमें अब गेहूं, चावल, ज्वार और बाजरा शामिल होगा। यह फैसला राज्य सरकार के पोषण सुरक्षा को लेकर की जा रही एक और महत्वपूर्ण पहल है। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।
राशन वितरण की प्रक्रिया और मात्रा
अंत्योदय कार्ड धारक: इन्हें हर महीने 35 किलो राशन मिलेगा, जिसमें गेहूं, चावल, बाजरा और ज्वार शामिल होंगे।
पात्र गृहस्थी कार्ड धारक: इन्हें प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलेगा, जिसमें गेहूं, चावल और ज्वार शामिल किए गए हैं।

0 comments:
Post a Comment