बिहार में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी चेतावनी

पटना: बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए एक बड़ी चेतावनी आई है। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है कि अब से ऑनलाइन अटेंडेंस में कोई भी गड़बड़ी या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक सितंबर 2024 से लागू हुई ऑनलाइन अटेंडेंस प्रणाली के तहत अगर किसी शिक्षक ने गड़बड़ी की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

यह कदम शिक्षा विभाग ने यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया है कि स्कूलों में शिक्षक अपनी उपस्थिति सही तरीके से दर्ज करें और छात्रों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े। दरअसल बिहार में शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन अटेंडेंस में गड़बड़ी के कई मामले सामने आ रहे थे। 

कुछ शिक्षक बिना स्कूल आए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे थे, जिससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी, बल्कि विभाग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे थे। अब, शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद विभाग ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऑनलाइन अटेंडेंस की जांच करें और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करें।

कड़ी कार्रवाई का आदेश।

शिक्षा विभाग के निदेशक ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अब से अटेंडेंस में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के तहत दोषी पाए गए शिक्षकों के खिलाफ न केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, बल्कि उनका वेतन भी रुक सकता है, और यहां तक कि उनका सेवा समाप्ति तक हो सकता है। इसके अलावा, दोषी शिक्षक को अगले कुछ वर्षों तक प्रमोशन का कोई लाभ भी नहीं मिलेगा।

0 comments:

Post a Comment