बिहार में इन सभी किसानों के लिए बड़ी घोषणा

पटना: बिहार सरकार ने गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को बगहा के घोठवा टोला से अपनी प्रगति यात्रा की शुरुआत करते हुए गन्ना मूल्य में 20 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ी हुई कीमत से किसानों को अब पिछले पेराई सत्र की तुलना में अच्छा लाभ होगा, जिससे उनका आर्थिक हालात बेहतर होंगे।

नीतीश कुमार ने इस घोषणा के साथ ही किसानों को यह भी विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनकी भलाई के लिए हमेशा तत्पर है और आने वाले समय में कृषि क्षेत्र में और भी सुधार किए जाएंगे। गन्ना मूल्य में यह बढ़ोतरी राज्य के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और साथ ही साथ उनके परिवारों की स्थिति में सुधार आएगा।

बता दें की पश्चिम चंपारण जिले में गन्ने की खेती एक प्रमुख कृषि गतिविधि है, और यहां के किसान सालों से अपने गन्ने के अच्छे दाम की उम्मीद करते आ रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई इस घोषणा से इस क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। गन्ने की कीमत में बढ़ोतरी से किसानों को अधिक मुनाफा मिलेगा, जिससे उनके आर्थिक संकट कम हो सकते हैं और उनकी जीवनस्तर में भी सुधार हो सकता है।

गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के साथ-साथ, बिहार सरकार ने यह भी कहा है कि किसानों के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ ही साथ पेराई की प्रक्रिया को और भी प्रभावी बनाने के लिए कारखानों में सुधार किया जाएगा, ताकि किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य मिल सके। इस कदम से न केवल किसानों का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि यह राज्य में कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा देगा।

0 comments:

Post a Comment