बिहार में चलेगी 'स्पेशल' बसें, जानें किराया और रूट

पटना: बिहार सरकार ने पटना से भागलपुर, देवघर और पूर्णिया के लिए नई बस सेवाओं का शुभारंभ किया है। इन नई बसों में यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जैसे कि मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और सीसीटीवी कैमरे, जो यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाएंगे। 

इस नई सेवा का संचालन भागलपुर परिवहन निगम करेगा, और यह सेवा यात्रियों के लिए यात्रा को और भी सरल और सुविधाजनक बनाएगी। बता दें की दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस दौरान कुल छह नई बसों का परिचालन शुरू हुआ, जिनमें से दो बसें भागलपुर-पटना, दो पटना-पूर्णिया, और दो पटना-देवघर रूट पर चलेंगी। खास बात यह है कि पटना-देवघर रूट पर बस सेवाएं नए साल से शुरू होंगी। यह बस सेवा पटना, भागलपुर, देवघर और पूर्णिया के लोगों के लिए यात्रा को और सुगम बनाएगी।

नई बस सेवा की विस्तार

भागलपुर से पटना के बीच दो नई बसों का संचालन जल्द ही शुरू होगा। इसके अलावा, पटना से पूर्णिया और पटना से देवघर के बीच भी दो-दो बसें चलेंगी। इन बसों का संचालन भागलपुर डिपो द्वारा किया जाएगा। पटना-देवघर रूट पर बस सेवा नए साल से शुरू हो जाएगी, जो कि यात्रियों के लिए एक स्वागत योग्य कदम होगा।

किराया संरचना

भागलपुर से पटना: 332 रुपये 

भागलपुर से सुल्तानगंज: 40 रुपये

भागलपुर से मुंगेर: 109 रुपये

भागलपुर से लखीसराय: 109 रुपये

भागलपुर से बड़हिया: 222 रुपये

भागलपुर से मोकामा: 253 रुपये

भागलपुर से बख्तियारपुर: 269 रुपये

0 comments:

Post a Comment