यूपी में बारिश और कंपकंपाती ठंड का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड का मौसम धीरे-धीरे तीव्र हो रहा है और अब दिन के समय भी सर्दी का असर महसूस किया जाने लगा है। इस दौरान मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही भीषण ठंड का अलर्ट किया हैं। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 23 और 24 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही इन दिनों कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है, जिसके कारण राज्य के कुछ हिस्सों में दृश्यता कम हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दौरान कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार, 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जैसे जिलों में घना कोहरा होने की संभावना है। 

इसके साथ ही गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, सहारनपुर, और शामली जैसे जिलों में भी कोहरे का असर दिख सकता है। इसके अलावा, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और इनके आसपास के क्षेत्रों में भी घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

0 comments:

Post a Comment