बिहार के सभी सरकारी शिक्षकों की बल्ले-बल्ले

पटना: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार शिक्षा विभाग ने आगामी एक साल के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है, जिसमें शिक्षकों को कुल 72 दिन की छुट्टी मिलेगी। इन छुट्टियों में तीज, जितिया और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं। 

खबर के अनुसार यह फैसला बिहार के पूर्व ACS केके पाठक के कार्यकाल में शिक्षकों के बीच असंतोष के बाद लिया गया है। केके पाठक के कड़े निर्णयों के कारण शिक्षकों को छुट्टियां मिलना मुश्किल हो गया था, और सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

बता दें की नए ACS एस सिद्धार्थ ने आते ही कई पुराने फैसलों को बदल दिया और शिक्षकों के हित में कई निर्णय लिए। उनके निर्णयों से शिक्षकों को राहत मिली है, और छुट्टियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इससे पहले, दशहरा और छठ की छुट्टियों को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसमें विपक्ष और शिक्षक संघों ने सरकार से शिकायत की थी।

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब शिक्षकों की मांग मानते हुए छुट्टियों की संख्या में वृद्धि की हैं। विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने शिक्षकों को नाराज नहीं करने का निर्णय लिया है। बिहार में लगभग 6 लाख शिक्षक हैं, और सरकार चुनाव से पहले उनके साथ गिले-शिकवे दूर करना चाहती है।

0 comments:

Post a Comment