मछली के तेल में क्या है विशेष?
मछली का तेल एक प्राकृतिक आहार पूरक है, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (EPA और DHA) से भरपूर होता है। ये फैटी एसिड्स शरीर के लिए अत्यधिक फायदेमंद होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स रक्त संचार को बेहतर बनाने, सूजन को कम करने, और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा, ये एसिड्स मस्तिष्क और यौन स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।
शोध से क्या सामने आया?
कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने 50 स्त्री-पुरुषों के जोड़ों पर एक अध्ययन किया, जिसमें तीन महीने तक मछली के तेल का सेवन किया गया। शोध में यह पाया गया कि मछली का तेल सेवन करने वाले लोग, जो पहले यौन संबंधों से बचते थे, वे तीन महीने बाद यौन संबंधों में रुचि लेने लगे। इससे यह सिद्ध हुआ कि मछली का तेल पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए यौन स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है।
शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि मछली के तेल के सेवन से पुरुषों में इरेक्शन संबंधी समस्याएं ठीक हुई। इसके साथ ही, यह यौन उत्तेजना और यौन क्षमता में भी सुधार देखने को मिला। मछली के तेल में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड्स रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं। इससे पुरुषों में इरेक्शन की समस्या दूर होती साथ ही यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी सामान्य रख सकता है, जो यौन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
0 comments:
Post a Comment