यूपी के इन जिलों में बनेगा औद्योगिक कॉरिडोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बुंदेलखंड और पूर्वांचल के विकास में तेजी से कदम उठा रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार की योजना इन क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और निवेश को आकर्षित करने की है। बुंदेलखंड क्षेत्र में सोलर एनर्जी का हब बनने के साथ-साथ डिफेंस कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है।

खबर के अनुसार अब सरकार एक और महत्वाकांक्षी योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत नोएडा से बड़ा औद्योगिक कॉरिडोर बुंदेलखंड में विकसित किया जाएगा। इसके तहत कानपुर और झांसी के बीच 36 हजार एकड़ भूमि पर बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) स्थापित किया जाएगा। 

इसमें झांसी के 33 गांव शामिल होंगे, इस परियोजना के तहत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र का विकास और भी तेज होगा। इस योजना को लागू करने के लिए 13 अरब रुपये की मंजूरी दी गई है, जो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा। 

साथ ही, यह परियोजना बुंदेलखंड के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। पूर्वांचल क्षेत्र में भी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। गोरखपुर में एम्स का निर्माण तेजी से चल रहा है और दो दशक से बंद पड़ा खाद कारखाना फिर से चालू किया गया है। वहीं, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment