सीएम ने कहा कि सोनपुर मेला केवल प्राचीन परंपरा का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक मजबूत आधार भी है। इस मेले में छोटे व्यापारी, कारीगर और जीविका से जुड़े लोग अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर देशभर के बाजार तक पहुंचाते हैं।
मेला निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी स्टॉल और प्रदर्शनियों का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योग और कारीगरी के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में यह मेला अहम भूमिका निभाता है।
सोनपुर मेला में हजारों छोटे व्यापारी और कारीगर अपनी कला और उत्पादों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति को भी जीवित रखते हैं। यहां कलात्मक वस्तुएं, सजावटी सामान, पारंपरिक गहने, बर्तन और कपड़े बिकते हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों से कहा कि ऐसी गतिविधियों को और बढ़ावा दिया जाए, ताकि महिलाओं और ग्रामीण कारीगरों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री का संदेश
नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल प्रदर्शनी और व्यापार को बढ़ावा देना ही नहीं है, बल्कि ग्रामीण और महिला सशक्तिकरण को भी सुनिश्चित करना है। जीविका दीदियों के लिए यह राशि उनके कार्य को प्रोत्साहन देने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी।

0 comments:
Post a Comment