कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: जनवरी से 60% होगा DA!

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर है, हालांकि इस बार महंगाई भत्ते (DA) की बढ़ोतरी अपेक्षाकृत सीमित रहने वाली है। वित्तीय विशेषज्ञों और रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी 2026 से DA और महंगाई राहत (DR) में केवल 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इससे मौजूदा DA 58% से बढ़कर लगभग 60% हो जाएगा।

यह वृद्धि पिछले सात वर्षों में सबसे कम DA वृद्धि मानी जा रही है। याद रहे कि जनवरी 2025 में भी केवल 2% की बढ़ोतरी हुई थी। बढ़ती महंगाई और सीमित DA हाइक को लेकर कर्मचारियों में चिंता और थोड़ी निराशा देखी जा रही है।

DA वृद्धि का महत्व

इस बार का DA हाइक इसलिए भी खास है क्योंकि यह पहली बार 7वें वेतन आयोग के 10 साल के चक्र के बाहर लागू होगा। 7वें CPC का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। वहीं, 8वां वेतन आयोग अभी अपनी प्रक्रिया में है और नई वेतन संरचना कब लागू होगी, यह स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, 8वें आयोग की रिपोर्ट तैयार होने और मंजूरी मिलने में लगभग 4 साल का समय लग सकता है, इसलिए नया वेतन ढांचा कर्मचारियों को संभवतः 2027 के अंत या 2028 की शुरुआत में ही मिलेगा।

DA का कैलकुलेशन

महंगाई भत्ता ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर तय होता है। जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक इंडेक्स में वृद्धि देखी गई 146.5 से बढ़कर 147.7 तक। हालांकि यह दर्शाता है कि महंगाई बनी हुई है, लेकिन बढ़ोतरी इतनी तेज़ नहीं कि DA में बड़ा उछाल आए। नवंबर और दिसंबर के आंकड़े भी मिलाकर अनुमान लगाया गया है कि जनवरी 2026 का DA लगभग 60% के आसपास ही रहेगा।

कर्मचारियों पर असर

सीमित DA वृद्धि का प्रत्यक्ष असर कर्मचारियों की जेब पर दिखाई देगा। उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी का बेसिक वेतन 50,000 रुपए है, तो 58% DA पर उसे 29,000 रुपए मिलते हैं। DA बढ़कर 60% होने पर यह राशि 30,000 रुपए होगी, यानी मासिक केवल 1,000 रुपए का अंतर।

0 comments:

Post a Comment