फिटमेंट फैक्टर क्या है?
फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा गुणक है, जिससे पुरानी बेसिक सैलरी को नई सैलरी में बदला जाता है। 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था। इसके परिणामस्वरूप न्यूनतम वेतन ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 तक पहुँच गया था। 8वें वेतन आयोग के लिए तीन संभावित फिटमेंट फैक्टर की चर्चा है: 1.92, 2.08 और 2.86, इस फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों की नई सैलरी तय होगी। यदि फिटमेंट फैक्टर 2.86 होता है, तो न्यूनतम वेतन ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 तक जा सकता है।
ग्रेड पे 4400 और 4800 वालों की अनुमानित सैलरी
Level 7: 7वें वेतन आयोग (Basic Pay) – ₹44,900 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर – ₹86,208 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर – ₹93,392 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर – ₹1,28,414
Level 8: 7वें वेतन आयोग (Basic Pay) – ₹47,600 | 1.92 फिटमेंट फैक्टर – ₹91,392 | 2.08 फिटमेंट फैक्टर – ₹99,008 | 2.86 फिटमेंट फैक्टर – ₹1,36,136
आपको बता दें की 8वें वेतन आयोग लागू होने के बाद ग्रेड पे 4400 और 4800 वाले कर्मचारियों की सैलरी में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा सीधे बेसिक सैलरी में वृद्धि और उससे जुड़े भत्तों में भी देखने को मिलेगा।

0 comments:
Post a Comment