विभाग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू कर दी गई है। योजना का उद्देश्य आर्थिक सहायता देकर मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
इन छात्राओं को मिलेंगे ₹15,000
योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अल्पसंख्यक (मुस्लिम) छात्राओं को 15,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसी प्रकार बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से मौलवी परीक्षा प्रथम श्रेणी में सफल छात्राओं को भी समान राशि का लाभ मिलेगा।
फौकानिया उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ₹10,000
मदरसा शिक्षा बोर्ड से फौकानिया परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहयोग मिलेगा और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।
इस योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थियों को ई-कल्याण पोर्टल पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की सहायता से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद बैंक खाते, आईएफएससी कोड, आधार संख्या तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन पूरा करना होगा।
इस योजना के लिए बैंक खाते से जुड़ी जरूरी शर्तें
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन में दिया गया बैंक खाता आधार से लिंक (सीडेड) होना चाहिए और वह छात्र या छात्रा के नाम पर ही होना अनिवार्य है। साथ ही बैंक खाता बिहार में स्थित किसी राष्ट्रीयकृत बैंक, मान्यता प्राप्त निजी बैंक या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की शाखा में संचालित होना चाहिए। आवेदन स्वीकृत होने के बाद प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी/आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जाएगी।
.png)
0 comments:
Post a Comment