हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे बार-बार नींद आने की समस्या होती हैं। सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से भी बार-बार नींद आने की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
फेफड़े से संबंधित परेशानी :
जब किसी व्यक्ति को फेफड़े संबंधित परेशानी होती हैं तब उनके शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो सही तरीकों से नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण उन्हें बार-बार नींद आने की समस्या होती हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे भरपूर पानी का सेवन करना चाहिए तथा सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। इससे आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी।
तनाव और डिप्रेशन :
तनाव और डिप्रेशन की समस्या होने पर भी इंसान को बार बार नींद आती हैं और उनकी नींद ठीक तरीकों से पूरी नहीं होती हैं। इससे इंसान के दिमाग में चिड़चिड़ापन की समस्या भी जन्म ले लेता हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी परेशानी होती हैं तो उसे डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए तथा सुबह के समय मेडिटेशन करना चाहिए ताकि इस समस्या से बचा जा सकें।
दिल संबंधित परेशानियां :
आपको बता दें की शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने से ब्लड को पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जब आपका शरीर ब्लड को पंप करने में एक्सट्रा एनर्जी मांगेगा तो जाहिर है उसका एनर्जी लेवल कम होगा। जिस वजह से आपको उबासी फील होगी और बार-बार नींद आएगी।

0 comments:
Post a Comment