फर्स्ट टाइम सेक्स महिलाओं के लिए तकलीफदेह, जानें क्यों

डेस्क: डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार दुनिया में ज्यादा तर महिलाओं का ये कहना हैं की फर्स्ट टाइम सेक्स उनके लिए काफी तकलीफदेह हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। महिलाओं को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाओं को इस समस्या से छुटकारा मिल सके। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की क्या फर्स्ट टाइम सेक्स महिलाओं के लिए तकलीफदेह हैं। 
इस सवाल का जवाब खोजने के लिए दुनियाभर में कई स्टडीज हुई हैं। इस सवाल को लेकर कई तरह की कन्फ्यूजन और मिथक भी रहे हैं। इन्हीं में से एक जो एक सबसे कॉमन विचार ज्यादातर लोगों के मन में आता है वो ये है कि महिलाओं के लिए फर्स्ट टाइम सेक्स हमेशा ही तकलीफदेह और दर्द से भरा होता है।

एक शोध के अनुसार महिलाएं फर्स्ट टाइम सेक्स करती हैं उस समय उनके वजाइना में ड्राईनेस अधिक होता हैं। जिसके कारण उन्हें तकलीफ का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन अगर कोई महिला  फर्स्ट टाइम सेक्स करने से पहले खुद को अच्छी तरह से तैयार करती हैं तथा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहती हैं तो उन्हें किसी भी प्रकार का दर्द का सामना करना नहीं पड़ता हैं। 

पेन्सिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी कि फर्स्ट टाइम सेक्स करने के बाद महिलाओं और पुरुषों की फीलिंग्स एकदम अलग होती है। पहली बार सेक्स करने के बाद पुरुष जहां और ज्यादा कॉन्फिडेंट और संतुष्ट फील करते हैं वहीं महिलाओं की फीलिंग्स इसके ठीक उलट होती है। महिलाएं खुद को तनावग्रस्त महसूस करती हैं। 

आपको बता दें की पेन्सिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी में 434 कॉलेज के स्टूडेंट्स को इस रिपोर्ट में शामिल किया गया था जिसके बाद यह बात सामने आयी कि अपने पहले सेक्शुअल एक्सपीरियंस के बाद महिलाएं खुद को कम आकर्षक महसूस करने लगती हैं। वहीं दूसरी तरफ पुरुष खुद को और ज्यादा सेक्सी फील करने लगते हैं तथा इनके शरीर के एनर्जी लेवल में भी बढ़ोतरी होती हैं। 

0 comments:

Post a Comment